रेल के नीचे से पटरी पार कर दूसरी ओर जाना एक महिला को भारी पड़ गया। जैसे ही यह महिला रेल के नीचे पहुंची तो अचानक वह चलने लगी। महिला ने यह देखकर अपने दिमाग से काम लिया और पटरी पार करने की जल्दबाजी दिखाने की बजाए वह रेल के नीचे ही लेट गई। महिला को रेल के नीचे फंसा हुआ देखकर वहां मौजूद लोग उनकी सहायता के लिए दौड़ चले गए।
#WATCH | A woman saved her life by lying down on a railway track in Haryana’s Rohtak after she got trapped beneath a moving train. The train was earlier on standby, awaiting a signal. She allegedly tried to cross it by going under when the train began to move suddenly (17.02) pic.twitter.com/kkuY1jtihm
— ANI (@ANI) February 18, 2021
रोहतक की है यह घटना
यह घटना हरियाणा के रोहतक की है। मौके पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए, उनकी सांसे थम गई। हुआ यूं कि एक महिला को पटरी के दूसरी तरह जाना था, मगर टे्रक पर रेल के खड़े होने की वजह से वह उसके नीचे से निकलकर दूसरी तरफ जाने का प्रयास करने लगी। जैसे ही वह रेल के नीचे पहुंची तभी वह चल गई।
महिला ने दिखाई होशियारी
मगर महिला ने हडबडी दिखाने की बजाए पटरियों के बीच में ही लेटना उचित समझा। तभी आसपास मौजूद लोग भी वहां आ गए और उन्होंने महिला को हौंसला दिया। इस मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह वीडियो रिलिज किया है। जब रेल निकल गई, तब महिला सकुशल वहां से बच निकली।