Faridabad News (citymail news) हरियाणा सरकार ने नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर यश गर्ग को गुरूग्राम का डीसी लगा दिया है। फिलहाल निगम आयुक्त की सीट पर किसी अन्य अधिकारी को नियुक्ति नहीं दी गई है। जब तक इस सीट पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक नगर निगम आयुक्त का कार्यभार फरीदाबाद के डीसी यशपाल यादव अतिरिक्त तौर संभालेंगे।
निगम आयुक्त की कुर्सी से परेशान थे गर्ग
बता दें कि यश गर्ग को निगम में एक साल का समय भी पूरा नहीं हुआ था। निगम में आते ही कुछ समय बाद ही वह यहां के समूचे ढर्रे को वह अच्छी तरह से समझ गए थे। इसलिए वह निगम में रहने के ज्यादा इच्छुक नहीं थे। बताया गया है कि उन्होंने निगम से अपना पीछा छुड़ाने के लिए सरकार से रिक्वेस्ट की थी। पंरतु निगम में आने के लिए कोई और अधिकारी इच्छुक नहीं था, इसलिए सरकार चाहकर भी यश गर्ग का तबादला नहीं कर रही थी। मगर अब गर्ग की परेशानी काफी अधिक बढ़ गई थी। उन्हें यह भी डर सता रहा था कि यदि वह और अधिक समय तक निगम आयुक्त रहे तो उनकी बेदाग छवि दागदार हो सकती है। इसके चलते ही वह सरकार से अपना तबादला करवाने में सफल रहे हैं। लेकिन यहां एक बात भी कही जाती है कि यश गर्ग के कार्यकाल में शहर में विकास के ऐसे कोई काम नहीं हुए, जिसके चलते फरीदाबाद के लोग उन्हें याद रखें। बल्कि इस शहर का और बुरा हाल अवश्य हुआ है
अब डीसी संभालेंगे नगर निगम को
यही वजह है कि निगम में अभी तक किसी अन्य आईएएस अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है तथा यहां का चार्ज उपायुक्त यशपाल यादव को सौंपा गया है। श्री यादव इस कार्यभार को डीसी के पद पर रहते हुए ही संभालेंगे। मगर यह भी कहा जा सकता है कि उपायुक्त यशपाल यादव जरूर अपनी कार्यप्रणाली से निगम में कुछ सुधार कर सकते हैं। खासतौर पर निगम में होने वाले घपले और अवैध निर्माणों पर वह सख्त रूख दिखा सकते हैं।