दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। हर रोज तापमान का ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है। तापमान के नीचे जाने के साथ ही कई राज्यों में बारिश होने की संभावना भी दिखाई देने लगी है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम का प्रभाव इसी प्रकार से जारी रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ों से बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं का असर मैदानी हलाकों में होने लगा है। स्काईमेट वैदर के अनुसार वीरवार को देश के कई मैदानी इलाकों में अनेक शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे दर्ज किया गया है।
गुरुवार को भारत के मैदानी भागों में 10 सबसे ठंडे शहर: https://t.co/iHxOhIDKnB#WeatherUpdate #WeatherAlert #WinterStorm #ColdWave pic.twitter.com/SsdCbXLtEo
— SkymetHindi (@SkymetHindi) December 17, 2020
ये शहर रहे सबसे ठंडे-
सीकर, चुरू, पिलानी, हरियाणा का नारनौल, दिल्ली का पालम, गंगानगर, बीकानेर, बरेली, मेरठ, तथा अमृतसर पंजाब वीरवार को देश के सबसे ठंडे शहर रहे हैं। बताया गया है कि आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप इसी प्रकार से जारी रहेगा। इस बीच आईएमडी ने चेतावनी जारी कर कहा है कि तमिलनाडू और केरल सहित दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भी जहां ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है, वहीं बारिश होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। अगले कुछ दिनों के भीतर इन राज्यों में बारिश होने के पूरे आसार हैं। इसके बाद ठंड की स्थिति में और अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।
इन राज्यों में होगी बारिश-
वहीं आईएमडी ने कहा है कि आने वाली 22 दिसंबर तक लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार दीप समूह यमन और आंध्रप्रदेश में बारिश का कहर बरप सकता है। वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी की बात करें तो वहां शीत लहर का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। आईएमडी ने रात के तापमान को सामान्य से कई डिग्री कम होने की संभावना से इंकार नहीं किया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों के भीतर इन राज्यों में बारिश होने के साथ साथ ठंड के मौसम में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।