New Delhi: शादी समारोह के दौरान खाने-पीने के स्वाद का बराबर ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो कभी-कभी ऐसा भी होता है कि सिर्फ खाने की वजह से सज सवर के तैयार लडक़ी भी दुल्हन नहीं बन पाती हैं। जी हां, यूपी के अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक दुल्हन को लिए बिना ही बारात लौट गई। दरअसल, अलीगढ़ में एक शादी समारोह में सबकुछ ठीक चल रहा था।एक तरफ डीजे बजाए जा रहे थे। तो दूसरी तरफ शादी की सभी विधि भी पूरी की जा रही थी। वहीं असली हंगामा तो तब शुरु हुआ जब दूल्हे के बहनोई ने खाना खाया। दूल्हे के बहनोई को खाना अच्छा नहीं लगा। जिसका वह विरोध करने लगा। दूल्हे के बहनोई को गुस्सा होते देख लडक़ी का भाई उन्हें समझाने आया। लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई। दोनों पक्षों मे हाथापाई हुई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दूल्हे पक्ष के लोग नहीं माने, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बिना दुल्हन लिए बारात को लौटना पड़ा।
फूफा और जीजा,
ये दो प्राणी जब तक रायता ना फैला दें, तब तक इनका खाना हजम नहीं होता।?? pic.twitter.com/ArjmI5kXo4— SACHIN KAUSHIK (@upcopsachin) December 4, 2020
सोशल मीडिया पर यूजर कस रहे हैं तंज
इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर तंस कस रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं कि जीजा-फूफा को शादी में ले जाना ही बंद करना चाहिए। बेचारे लडक़ा दूल्हा बनता बनता रह गया। वहीं एक यूजर लिखते हैं कि आज के समय में सिर्फ खाने की वजह से रिश्ता नहीं तोडऩा चाहिए। एक यूजर लिखते हैं कि खाना का स्वाद सिर्फ दूल्हे के जीजा को पसंद नहीं आया। या फिर शादी तोडऩे के लिए बहाना बनाना था।