New Delhi: कभी-कभी हमारे साथ ऐसा होता है जिसकी कल्पना हमने नहीं की होती है। ऐसा ही हुआ एक ऐसे दूल्हे के साथ जो अपनी दुल्हन का इंतजार विवाह मंडप पर कर रहा था। इस बीच उसकी दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन लाल रंग के जोड़े में बेहद खुबसुरत दिखाई दे रही थी। आंखों पर लगा काला चश्मा तो दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। फिर बजता है गाना मेरे सैयां सुपरस्टार। और दुल्हन इस गाने पर अपने पैर थिरकाने लगती है। खास बात यह है कि दुल्हन ने बहुत ही खुबसुरती से इस डांस को प्रस्तुत किया। विवाह मंडप में मौजूद लोग जहां भी थे सभी बस दुल्हन की ओर देखने लगे। इस बीच दूल्हा अपनी दुल्हन को दूर स्टेज से ही देख रहा था। दूल्हा काफी खुश दिखाई दे रहा था। वहीं स्टेज के नीचे दुल्हन लगातार अपने दूल्हे को अपने नृत्य से प्रसन्न करती हुई दिखाई पड़ रही थी। इस वीडियो से जुड़ी के एक बात यह है कि इसे महाराष्ट्र का बताया जा रहा है।
आवडलेलं ❤️ pic.twitter.com/AeziuDdiu6
— Praveen Gavit (@praveengavit10) December 2, 2020
वीडियो पर लोगों के कमेंट भी आए
दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग एक दूसरे को शेयर करने के दौरान कमेंट भी कर रहे हैं। एक महिला कहती हैं कि मैं भी अपनी शादी के दिन इसी गाने पर नाचूंगी। वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं कि मेंने शादी में कई लोगों को नाचते देखा है, लेकिन ऐसा डांस आज तक नहीं देखा है।