New Delhi: यूं तो आपने घर में मां के हाथ की रोटी तो खाई ही होगी। जाहिर है आपका जवाब भी हां ही होगा। कभी मक्के की तो कभी गेंहू की। रुमाली रोटी के साथ मटन भी खाया ही होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रोटी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर की जा रही है। आईपीएस अफसर दिपांशु काबरा ने एक वीडियो शेयर किया। जिसका केपशन उन्होंने लिखा कि रुमाली रोटी तो देखी होगी, अब चादर वाली रोटी देख लो। 2 मिनट 2 सेकेंड्स के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। साथ ही तरह तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। पहले आप ये वीडियो देखिए।
रुमाली रोटी तो देखी होगी,
अब चादर रोटी देखलो…!!? pic.twitter.com/U9DVemgWBd— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 4, 2020
आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक कारीगर कितनी मेहनत से इस चादर वाली रोटी को बनाने का काम कर रहा है।
आईएफएस अफसर ने कहा, कभी खिला दो
इस वीडियो के आने के बाद आईएफएस अफसर भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। आईएफएस अफसर परवीन कासवान ने लिखा कि कभी बना के खिला भी दो सर। वहीं दूसरी तरफ भी लोगों के कमेंट आने शुरु हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि स्वास्थ्य के हिसाब से यह रोटी खानी ठीक नहीं है। वहीं बहुत से लोगों के एक समुदाय को लेकर कमेंट आए। वहीं एक यूजर लिखते हैं कि सर इसे खाना है या फिर ओढऩा है। एक दूसरे यूजर लिखते हैं कि हमारे यहां तो मां के हाथ की रोटी खाते हैं. चादर वाली रोटी की जरूरत नहीं है।