New Delhi: हुनर सभी में होता है। बस उसकी पहचान करने की जरूरत है, और हमारे देश के युवाओं में हुनर काफी है। जिसे सही मंच पर लाना बेहद जरूरी है। हालांकि कुछ आईएएस अफसर ऐसे भी हैं, जो युवाओं को प्रमोट करते हैं। इस कड़ी में साल 2009 बैच के आईएएस अफसर अवनीश शरण का नाम सामने आता है। दरअसल, अवनीश ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसका केपशन लिखा। बलिया के 12वीं पास लडक़े का आविष्कार। आप भी देखिए ये वीडियो।
बलिया के 12वीं पास लड़के का आविष्कार.? pic.twitter.com/oILcSKgIM7
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) December 3, 2020
जैसे की आपने ये वीडियो देखा, आप समझ ही गए होंगे कि 12वीं पास लडक़े ने क्या बनाया है,.और क्यों एक आईएएस अफसर को इसे शेयर करने की जरूरत पड़ी है। बताते चले कि कुछ ही सेकेंड्स के इस वीडियो को अब तक हजारों की संख्या में लोगों ने देखा है, और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस वीडियो पर क्या कहते हैं लोग
इस वीडियो को देखते हुए एक यूजर ने लिखा कि आविष्कार नहीं है, ये तो लडक़े कि क्रिएटिव स्किल है। , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारे देश में टेलेंट की कोई कमी नहीं है,.पर हमारे देश के नेता इन युवाओं को प्रमोट नहीं करते हैं। बलिया के रहने वाले एक यूजर ने लिखा कि सर हमारे बलिया में काफी टेलेंट है। एक छात्रा ने अपनी साथी को टैग कर लिखा कि हम तो 12वीं पास कर सीधे वैज्ञानिक ही बन जाएंगे।