New Delhi: एक भाई के लिए उसकी बहन का प्रेम तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन बहन के प्रति एक भाई का प्रेम देख आप भी कहेंगे इन दोनों को किसी की नजर न लगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक वील चेयर पर एक बच्ची बैठी हुई है। उसके हाथ में एक बॉस्केट बॉल है। जिसे उसे गोल करवाना है। लेकिन बच्ची वील चेयर से नहीं उठ सकती है। जिसे देखते हुए उसका भाई गोल करने वाले पोल को झुका देता है, भाई की मदद के बाद उसकी बहन बॉस्केट बोल को गोल करने में कामयाब हो जाती है। गौर करने वाली बात यह है कि यह वीडियो दिखाती है कि कभी खुद को छोटा न समझना चाहिए। इसलिए तो वो बच्ची वील चेयर पर होने के बावजूद भी गोल करने में सफल हुई। आज भले ही उसे गोल करने में भाई ने मदद की हो। भविष्य में क्या पता वो अपने पैर पर खड़े होकर गोल करे। यह वीडियो विदेश की बताई जा रही है। हालांकि किस देश की है , इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह वीडियो आप भी देखिए
View this post on Instagram
इस वीडियो में भाई-बहन के प्रेम को उनके परिवार के लोग ने ही शूट किया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स लिखते हैं कि उन्हें इन दोनों के बीच ऐसा प्यार देखा तो उनके आंखों में आसूं भर आए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान इन दोनों को हमेशा खुश रखे।