New Delhi: यूं तो चीता अपना शिकार ढूंड़ता हैं, लेकिन कभी-कभी शिकारी ही शिकार हो जाते हैं। जी हां, एक चीता का शिकार पानी के अंदर रहने वाले मगरमच्छ ने कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने महज 60 सेकेंड्स में चीता का खेल खत्म कर दिया। पानी पीने की उम्मीद से नदी किनारे पहुंचे इस चीता को क्या मालूम था कि पानी के अंदर से कोई उस पर अचानक हमला बोल देगा।और इस हमले में उसे बचने का मौका भी नहीं मिलेगा। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पहले आप यह वीडियो देखिए।
Gone in 60 seconds !!
Predator becomes prey. Ways of jungle. #Forward @susantananda3 pic.twitter.com/XkJSTuadsM— SAKET (@Saket_Badola) December 4, 2020
तो देखा आपने कि कैसे एक चीता को नदी के किनारे पानी पीना मंहगा पड़ गया। बताते चले कि इस वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो की खास बात यह है कि इस अब तक हजारों लोगों ने देखा है।
लोगों के आ रहे हैं कमेंट
इस वीडियों को देखने के बाद जहां लोग एक दूसरे को वीडियो शेयर कर रहे हैं, वहीं तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मगरमच्छ कभी किसी का दोस्त नहीं हो सकता है। दूसरे यूजर निखते हैं कि पलभर में दुनिया बदल गई। तीसरे यूजर ने लिखा कि यह वीडियो डरावना है। चौैथे यूजर लिखते हैं कि देखने के बाद भी यकीन नहीं हो रहा है। पांचवे यूजर कहते हैं इसे कहते हैं प्योर नेचर।