New Delhi: पहलवानी में भारत को देश-विदेश में सम्मान दिलाने वाली गीता फोगाट का बेटा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गीता का क्यूट सा बेटा अर्जुन सेब खाने के लिए टेबल के चक्कर लगा रहा है। इस बच्चे की चंचलता तो देखिए जैसे ही वह सेब खाने के लिए प्लेट के पास पहुंचता है तो कोई न कोई सेब वाली प्लेट को उसके पास से खीच लेता है। लेकिन आखिरकार वह अपने नाम की तरह की काम करता है। अर्जुन की कोशिश रंग लाती है और वह सेब की प्लेट को पाने में कामयाब होता है। इस वीडियो को ट्विीटर पर पवन सरोहा ने पोस्ट किया है। वीडियो की खास बात यह है कि अर्जुन की मां यानि की गीता फोगाट जानबुझकर अपने बेटे से सेब की प्लेट को दूर करती हैं। मां-बेटे के इस क्यूट वीडियो को आप भी देखिए।
अर्जुन का टार्गेट ?? pic.twitter.com/V2iDBcNWw1
— Pawan Saroha (@pawankumar86kg) December 3, 2020
वीडियो पर आ रहे हैं कमेंट
इस वीडियो को अब तक कई हजार लोगों ने देखा है, और लाइक्स का बटन दबाया है। बताते चले कि इस वीडियो पर लोगों की ओर से कमेंटॅ भी आए हैं। लोगों ने कहा कि अर्जुन ने बिल्कुल अर्जुन जैसा ही काम किया है। एक यूजर ने लिखा कि अर्जुन बड़ा होकर एक बहुत बड़ा पहलवान बनेगा। गौर करने वाली बात यह है कि अकसर आपने देखा होगा कि मशहूर सेलिब्रेटी अपने बच्चों की नई फोटो या वीडियो को शेयर करते रहते हैं। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैें।