ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहने वाले भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने आज एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,’ इस साल और क्या-क्या देखना बाकि है, 2020 में कुछ भी हो सकता है.’ वीडियो में तेंदुए के पीछे लंगूर पड़ जाते हैं. वीडियो को लोग बेहद ही पसंद कर रहे हैं.
Anything can happen in 2020☺️ pic.twitter.com/aKnY9BDMKz
— Susanta Nanda (@susantananda3) December 1, 2020
इस वीडियो में तेंदुआ तेजी से दौड़ा है और लंगूर भी उसके पीछे भाग रहे हैं. लंगूर को पीछे छोड़कर तेंदुआ आगे निकल जाता है. लंगूर पीछा भी कर रहे हैं तो अपने बाप तेंदुए का. इसमें दो वीडियो को जोड़ा गया है. 6 से 7 लंगूरों को झूंड में देखकर तेंदुआ डर कर भागा जाता है. ख़बर लिखने तक इस वीडियो को 5 हज़ार लोगों ने लाइक किया है. आप अगर जानवरों से प्यार करते हैं और उनकी हरकतों को देखकर खुश होते हैं तो ट्विटर पर सुशांत नंदा को फॉलो कर लें. यहां आपको जानवरों से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी. इससे पहले नंदा ने दो बिल्लियों का भी वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो में ब्ल्लिी का क्यूट अवतार दिख रहा
है.
Some actions are genetic pic.twitter.com/nbrFEknJmh
— Susanta Nanda (@susantananda3) November 30, 2020
विकिपीडिया से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए 50 से 60 किमी रफ़्तार की घंटे से दौड़ सकते हैं. इनकी कई प्रजातियां अफ्रीका और एशिया महाद्वीप में पाई जाती हैं. एशियाई बंदरों को ही लंगूर के नाम से जाना जाता है. ये बंदरियां से थोड़े लंबे होते हैं. दो फूट के इन लंगूरों की पूंछ इनकी हाइट से बड़ी होती है. लंगूरों को आप कई बार नटखट हरकतें करते हुए देख सकते हैं.