New Delhi: रुस की मीडिया की ओर से कहा जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक महिला के साथ संबंध थे। यह महिला साफ-सफाई का काम करती थी। खास बात यह है कि आज यह महिला करीब 700 करोड़ रूपये की मालकिन है। वहीं रूसी मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन व महिला के संबंध के बीच एक बेटी का भी जन्म हुआ था। आज इस लडक़ी की उम्र तकरीबन 17 से 18 साल है। हालांकि इन सभी खबरों को पुतिन के प्रवक्ता ने खारिज कर दिया है। हालांकि मोस्को टाइम्स में पुतिन की बेटी के बारे में खबर प्रकाशित किया गया है।
बताते चले कि 68 साल के पुतिन के 45 साल की महिला स्वेतलाना के साथ संबंध थे। बताया जाता है कि यह महिला उस पॉश इलाके में रहती हैं, जहां पर पुतिन के करीबी लोग रहते हैं। बताया जाता है कि यह महिला अकसर उन एयरप्लेन में जाया करती थी। जिसमें अकसर पुतिन भी जाया करते थे। इस आधार पर डाटा कलेक्ट किया गया। जिसके बाद संबंध की बाते बाहर आने लगी।
बेटी का चेहरा मिलता है
रूसी मीडिया के अनुसार जिस सफाई कर्मचारी के साथ पुतिन के संबंध थे। उससे एक बेटी का जन्म हुआ। अब उसकी उम्र 18 साल के करीब है। ऐसा माना जाता है कि इस लडक़ी को कई बार पुतिन के आस-पास भी देखा गया है। खास बात यह है कि इस लडक़ी का चेहरा पुतिन से काफी मिलता है। जिसके बाद से ही इस लडक़ी को पुतिन की बेटी मानी जा रही है। हालांकि वहां की मीडिया रिपोर्टस में कितनी सच्चाई है, वह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।