New Delhi: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस के जवानों को लाइन में बिठाकर अन्नदाता खाना खिला रहे हैं, किसान की ओर से की गई इस सेवा को सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं। वहीं किसानों को कहना है कि पुलिस भी अपनी ड्यूटी कर रही है। उनके साथ हमारा कोई मतभेद नहीं है। बताते चले कि सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हुए थे। जिसमें पुलिस के जवान किसानों के साथ बदसलूकी करते दिखाई दिए थे। ऐसे में यह वीडियो दिखाता है कि अन्नदाता असल में अन्नदाता ही होता है। उसे किसी से कोई परेशानी नहीं होती है।
पुलिस भी किसानों का करे सहयोग
सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते कई यूजर लिख रहे हैं कि जिस, तरह से किसान पुलिस के जवानों को खाना खिला रहे हैं,.और अपनी सेवा दे रहे हैं, ऐसे में देश का किसान अपनी लड़ाई सडक़ से लड़ रहा है तो पुलिस के जवानों को भी किसानों का सहयोग करना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं कि पुलिस सरकार की कटपुतली बन चुकी है। चाहकर भी पुलिस के जवान किसानों का साथ नहीं दे पा रहे हैं। वही तीसरे यूजर लिखते हैं कि पुलिस के उन जवानों को शर्म आनी चाहिए। जिन्होंने किसानों के साथ बदसलूकी की है। बताते चले कि किसान नए कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने एलान कर दिया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वह घर वापस नहीं लौटेंगे।