New Delhi: निर्धन को धन देने वाली मां लक्ष्मी, कष्टों को हरने वाले भगवान गणेश और मृतक को जिलाने वाले देवो के देव महादेव आपको घर में हमेशा के लिए रह सकते हैं। सुनकर आपको हैरानी होगी,लेकिन यह सच है। इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना है। इसके लिए आपको अपने घर में कुछ पौधे लगाने होंगे। अगर आप इन पौधों को लगाते हैं तो देखेंगे कि आपके परिवार में धनदौलत के साथ सारी बुराई शक्ति घर से बाहर जा चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से पौधे हैं जिन्हें लगाने के बाद व्यक्ति खुशहाल हो सकता है।
तुलसी– तुलसी के पौधे को घर के आंगन में लगाना ही चाहिए। इस पौधे की खास बात यह है कि यह पौधा भगवान विष्णु को काफी पसंद है। इस पौधे के लगाने से घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा
कड़ीपत्ता– यह पौधा लगाने से घर का माहौल सकारत्मक हो जाएगा। शनि, राहू और केतू जैसे ग्रह जहां शांत रहेंगे, अपितु खुश भी रहेंगे। जिससे आपको ही फायदा होना वाला है।
आकड़े का पौधा– यह पौधा बेहद खास है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे की सतह में भगवान गणेश का वास है। खासतौर पर यह पौधा भगवान शिव को काफी प्रिय है। इस पौधे के लगाने से गणेश और शिव की कृपा आपके घर पर रहेगी।
आंवला-यह पौधा लगाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहेगा। बताया जाता है कि इस पौधे में भगवान कृष्ण यानि कि साक्षात विष्णु जी का वास होता है। जिससे आपके घर में धन की कभी कमी नहीं आएगी।
पारीजात– यह पौधा बेहद खास है, बताया जाता है कि यह पौधा देवताओं का काफी प्रिय है। बताया जाता है कि समुंद्र मंथन के दौरान जब 14 रत्न निकले तो उनमें यह पौधा 11 रत्न था। इस पौधे को छूुने भर से दिन भर की सारी थकान दूर हो जाती है।