New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्री के मुखिया मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। उनके तीन बच्चे हैं। ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी। ईशा और आकाश दोनों जुड़वा भाई पहन हैं. वहीं अनंत सबसे छोटे हैं। अनंत अंबानी वहीं हैं, जिनका वजन एक वक्त उनकी पहचान बन चुका था। लेकिन अनंत ने अब अपना वजन काफी घटा लिया है। अब अनंत काफी सुंदर होने के साथ शारीरिक रूप से काफी फिट हो चुके हैं। उन्हें आप आईपीएल में मुंबई इंडियंस को चीयर करते हुए भी देखा होगा। दरअसल, अनंत अंबानी और शाहरुख खान के बीच हुए एक संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख के सैलरी वाले सवाल पर अनंत कुछ ऐसा कह देते हैं,जिससे सभागार में बैठे लोग हंसने लगते हैं। अनंत कहते हैं कि अगर मैं अपनी पहली सैलरी के बारे में बताऊं तो आप शर्मिंदा हो जाएंगे। बताते चले कि साल 2017 में रिलायंस के 40 साल पूरे होने पर गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों के साथ स्टेज पर बात भी की थी।
शाहरुख ने कहा, उनकी पहली सैलरी 50 रुपये थी
शाहरुख खान ने अनंत अंबानी से कहा कि उनकी पहली सैलरी 50 रुपये थी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। उन दिनों पंकज उधास का म्यूजिक कंसर्ट था। जिसमें वह एक वॉलंटियर बने थे, जिसके लिए उन्हें 50 रूपये दिए गए, इन रुपये के साथ वह ताजमहल घूमने गए थे। बताते चले कि शाहरुख खान रिलायंस जियो के ब्रांड एंबेसडर भी थे।