New Delhi: तीन हजार रूपये में एक शख्स ने लंदन में रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू किया है। आज उनके होटल में इंगलिश ही नहीं बल्कि भारतीय, पाकिस्तानी लोग भी उनके लजीज डिश को खाने के लिए पहुंचते हैं। इस शख्स की कामयाबी के बाद उनके चर्चे उत्तराखंड के हर घर में हो रही है। क्या है इसके पीछे वजह। दरअसल, इंद्रमणि बरूनी बर्मिंघम शहर में बकाबा होटल चलाते हैं। वह बताते हैं कि वह उत्तराखंड से हैं, और कभी नहीं सोचा था कि वह लंदन आएंगे और होटल का कारोबार चलाएंगे। लेकिन उन्हें कुकिंग का काफी शौक था। लोगों को खाना खिलाना भी काफी पसंद है। वह कहते हैं कि शेफ का काम करने के दौरान वह उत्तराखंड छोड़ लंदन के बर्मिंघम शहर आए।
महज 3 हजार रूपये थे जेब में, आज मंहगी गाडिय़ों में घूमते हैं
इंद्रमणि बताते हैं कि जिस वक्त वह उत्तराखंड से बर्मिंघम पहुंचे थे। उनकी जेब में महज 3 हजार रूपये थे। इस दौरान उन्हें 15 से 20 मिनट एक कोने में खड़ा कर दिया था। उस वक्त ऐसा लगा कि अब तो इन रूपये के साथ में भारत भी नहीं लौट पाऊंगा। भारत में शेफ की नौकरी भी चली गई थी। हालांकि हिम्मत नहीं छोड़ी। बर्मिंघम में कई रेस्टोरेंट के अंदर शेफ का काम किया। इसके बाद कई लोगों के लिए रेस्टोरेंट ओपन करने का काम भी किया। वह बताते हैं कि इसी बीच उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न खुद का रेस्टोरेंट शुरू किया जाए।
बकाबा होटल हो रहा है काफी मशहूर
इंद्रमणि बर्मिंघम शहर में खुद का बकाबा रेस्टोरेंट चला रहे हैं। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहां पर नॉनवेज व वेज खाना की काफी डिमांड है। इंद्रमणि कहते हैं कि उनके पास टकाटक आइटम की काफी डिमांड है। जिसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इंद्रमणि कहते हैं कि उन्होंने यह रेस्टोरेंट 21 साल के लिए लिया है। जिसमें उनके पांच साल पूरे हो चुके हैं।