New Delhi: कंगना रनौत बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं. जो अपने दम पर फिल्म हिट करा देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनके पति कभी पैसों के लिए गाडिय़ां भी धोते थे। अब आप सोच रहे हैं कि कंगना की शादी कब हुई, तो ज्यादा मत सोचिए। दरअसल, जस्सी गिल अपने गाने के लिए बॉलीवुड से लेकर पंजाब में काफी मशहूर हैं। उनके एक गाने को लाखों में लाइक्स मिलते हैं। यह कहना गलता नहीं होगा कि आज के समय में गिल म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे हैं। हां. एक वक्त गिल के जीवन में ऐसा भी था, जब उन्होंने अन्य कलाकारों की तुलना में स्ट्रगल किया। गिल पैसा कमाने के लिए बड़े-बड़े सेठ लोगों की गाडिय़ां भी धोते थे। गिल ने हाल में ही एक फोटो भी शेयर की जिसमें वह खुद गाड़ी धोते दिखे हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने पैसा कमाने के लिए तीन महीने तक गाडिय़ां धोई हैं। दरअसल, गिल की बहन ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और वह अपने बहन के पास गए। वहीं उन्होंने गाडिय़ां धोने का काम शुरू कर दिया। गिल बताते हैं कि उन्होंने यह काम इसलिए किया। क्योंकि उन्हें म्यूजिक का काफी शौक था। जिसके तहत वह अपना म्यूजिक एल्बम निकालना चाहते थे।
2011 में आया एल्बम और गिल बन गए स्टार
साल 2011 में जस्सी गिल का पहला म्यूजिक एल्बम लोगों के बीच आया। बैचमेट म्यूजिक एल्बम के साथ रातों-रात गिल सुपरस्टार बन गए। इसके बाद एक से एक बढिय़ा गाना लोगों के बीच लाकर गिल काफी मशहूर हुए। जिसके बाद वह अब बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहरा रहे हैं। बॉलीवुड ही नहीं गिल पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर रहे हैं।
कंगना के पति का रोल इस फिल्म में किया।
जस्सी गिल बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फिल्म पंगा में भी दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने कंगना के पति का रोल निभाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ वह हैप्पी भाग जाएगी फिल्म में दिख चुके हैं।