Chandigarh News (citymail news ) हरियाणा सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग भले ही लाख दावे करे कि प्रदेश में कोरोना को कंट्रोल कर लिया गया है, लेकिन असलियत में इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। राज्य में गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, अंबाला महेंद्रगढ़, पलवल व हिसार में लगातार कोरोना के केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार की देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 724 नए केसों के साथ कुल पॉजीटिव का आंकड़ा 28 हजार के पार पहुंच गया है।
-
इन जिलों में स्थिति विस्फोटक-
यदि बात करें प्रदेश के सभी जिलों की तो फरीदाबाद में हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस जिले में 174 नए मामलों के साथ संख्या 6959 पर पहुंच गया है। इस जिले में कोरोना सहित अन्य बीमारियों की वजह से अब तक 117 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं गुरूग्राम मेें यह संख्या 149 नए केसों के साथ 8127 पर पहुंच गई है। इस जिले में 118 मौतें होने की जानकारी दी गई है। सोनीपत में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 2525 पर पहुंच गई है। सोनीपत में जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 28 हो गई है। इस जिले में भी हर रोज कोरोना पॉजीटिव बढ़ते जा रहे हैं।
-
इन जिलों में भी देंखे कोरोना केस-
रोहतक में भी तेजी से केसों में इजाफा हो रहा है। इस जिले में 13 नए केसों के साथ संख्या 1191 पर पहुँच गई है। इस जिले में 20 लोगों की मौत भी हो चुकी है। भिवानी में 3 नए केसों के साथ संख्या 737 पर पहुंच गई है। पांच लोग भी इस जिले में मौत का शिकार हो चुके हैं। अंबाला भी अब तेजी से कोरोना का गढ़ बनने लगा है। इस जिले में 55 नए केस आए हैं, जिसके बाद वहां संख्या 1 हजार के पार होती हुई 1052 हो गई है। यहां भी 10 लोग अब तक मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं। झज्जर में 17 नए केसों के साथ कुल पॉजीटिव की संख्या 707 हो गई है। पलवल में भी 28 नए केस सामने आए हैं। इस जिले में भी तेजी से कोरोना केसों में इजाफा हो रहा है। यहां कुल संख्या 720 पर पहुंच गई है। महेंद्रगढ़ में 35 नए केस आए हैं, इन्हें मिलाकर संख्या 672 पर पहुंच गई है। हिसार भी इस मामले में पीछे नहीं है। इस जिले में 67 नए केस आए हैं। जिनके साथ संख्या 734 पर पहुंच गई है। हिसार में 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। पानीपत में भी 21 नए केसों के साथ संख्या 731 हो गई है। नूंह में 15 नए केसों के साथ संख्या 467 पर पहुंच गई है। कुरूक्षेत्रा में 7 नए केसों के साथ संख्या 286 हो गई है। सिरसा में 3 नए केसों के साथ संख्या 271 पर जा पहुंची है। पंचकूला में भी तेजी से केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस जिले में 65 नए केस आने से हलचल मच गई है। इन जिले में अब कुल पॉजीटिव की संख्या 347 हो गई है। कैथल में 17 नए केसों के साथ 193 पर संख्या पहुंच गई है। जबकि जींद, फतेहाबाद व चरखीदादरी में बुधवार को नए केस नहीं आए हैं।
-
देंखे सीएम सिटी के हाल-
कहने को तो करनाल मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, मगर यह जिला भी लगातार हाटस्पॉट बना हुआ है। इस जिले में 53 नए केस आए हैं, जिसे लोग चिंताजनक मान रहे हैं। इस जिले में कुल पॉजीटिव की संख्या 743 हो गई है और मौतों की संख्या 10 हो गई है। हालांकि कुछ समय पहले तक करनाल में कोरोना के केस बहुत कम थे। लेकिन अब इनमें बढ़ोतरी तेज गति से देखी जा रही है। वहीं राज्य में 21697 लोगों के ठीक होने की भी जानकारी दी गई है।