Chandigarh News (citymail news ) हरियाणा में शनिवार को जोरदार तरीके से कोरोना के केस बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 750 नए पॉजीटिव केस आए हैं। जिन्हें मिलाकर राज्यभर में 25547 पर पॉजीटिव की संख्या पहुंच गई है, जबकि मौतों की संख्या का आंकड़ा 350 हो गया है। वहीं बात करें राज्य के जिलों की बात करें तो उनमें काफी संख्या में नए केस आए हैं।
-
इन जिलों में आए हैं नए केस-
गुरूग्राम, फरीदाबाद में तो लगातार केस बढ़ ही रहे हैं, इनके साथ साथ अब सोनीपत, अंबाला, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, झज्जर, हिसार व पानीपत सहित अन्य जिलों में यह स्थिति विस्फोटक होने लगी है। गुरूग्राम में शनिवार को 111 नए केस दर्ज किए गए और दो मौतों की जानकारी है। इसी तरह से फरीदाबाद में पांच नई मौतों को दर्ज करते हुए यह संख्या 109 से बढक़र 114 पर पहुंच गई है। सोनीपत में 46 नए केस आए हैं और 1 नई मौत के साथ संख्या 25 हो गई है।
-
रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी सहित इन जिलों की ताजा स्थिति-
रोहतक में 56 नए केसों के साथ कुल पॉजीटिव 1134, भिवानी में 11 नए केस और कुल संख्या 716, रेवाडी में 42 नए केस और कुल पॉजीटिव 1017, करनाल में 21 नए पॉजीटिव कुल संख्या 608, अंबाला में 96 नए केस और कुल संख्या 832, झज्जर में 39 नए और कुल पॉजीटिव 621, पलवल में 23 नए केस और कुल संख्या 615, महेंद्रगढ़ में 7 नए केस और कुल संख्या 599, हिसार में 40 नए केस और कुल संख्या 609, पानीपत में 35 नए केस और कुल संख्या 509, नूंह में 15 नए केस और कुल संख्या 425, कुरूक्षेत्र में 7 नए केस और कुल संख्या 239, सिरसा में 4 नए केस और कुल संख्या 253, जींद में 14 नए केस और कुल संख्या 172, फतेहाबाद में 21 नए केस और कुल संख्या 214, पंचकूला में 20 नए केस और कुल संख्या 243, यमुनानगर में 2 नए केस और कुल संख्या 146, कैथल में 1 नया केस और कुल संख्या 169 तथा चरखी दादरी में कोई भी नया केस ना होते हुए संख्या 101 पर पहुंच गई है। वहीं सरकार ने दावा किया है कि 19318 लोग ठीक होकर अपने घर भी गए हैं। राज्य में इस समय 5885 सक्रिय केस हैं, जिनका ईलाज किया जा रहा है।