New Delhi News (citymail news ) मानसून की बारिश को लेकर मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अनुमान लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। रविवार को भी मानसून की भारी बारिश आने का पूर्ण अनुमान था, लेकिन उम्मीद अनुसार बारिश नहीं हो पाई। हालांकि रविवार की सुबह आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो पाई। मौसम विभाग ने एक बार फिर से कहा है कि रविवार की शाम होते होते मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। अनुमान है कि मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन घंटे एवं रात्रि को बारिश होने के आसार है। वहीं शनिवार को दिल्ली एनसीआर के कुछ शहरों में बारिश दर्ज की गई थी। जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है तथा तापमान में कमी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है।
दिल्ली व हरियाणा में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं-
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि अगले तीन से चार घंटों में दिल्ली , फरीदाबाद, गुरूग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और गे्रटर नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उनके अनुसार इन इलाकों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र ने शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया था, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा है।
पूरी तरह से मेहरबान नहीं हो रहा मानसून-
समय से पहले आए मानसून की बारिश जमकर ना होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून में भी कम बारिश होने से लोगों को दिक्कत महसूस हो रही है। उनके अनुसार जुलाई से अब तक 43.5 किलोमीटर बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 23 प्रतिशत कम है। मानसून का मौसम शुरू होने के बाद से दिल्ली में 79.4 प्रतिशत बारिश हुई है, जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है। सामान्य तौर पर मानसून आरंभ होने के बाद से अब तक 112.1 मिमी वर्षा दर्ज की जानी चाहिए थी। विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में मानसून 25 जून को पहुंचा था, लेकिन अभी तक राजधानी व हरियाणा की जनता को भारी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। अब कहा जा रहा है कि मानसून के कमजोर पडऩे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी व हरियाणा में सामान्य तौर पर ही वर्षा होने का अनुमान है।