New Delhi News (citymail news ) दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाओं का टर्फ हिमालय की तलहटियों व उत्तर पूर्व व पूर्वाेत्तर भागों की ओर चले जाने से उत्तर भारत में विशेषकर हरियाणा में मानसूनी हवाएं कमजोर हो गई हैं। जिसके चलते राज्य में मौसम गर्म और तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। एकाएक गर्मी की अधिकता ने लोगों को बैचेन कर दिया है। हालांकि एकाध दिन बीच में बारिश कुछ घंटे के लिए आई तो , मगर इससे गर्मी से लोगों का राहत नहीं मिल पाई। कुछ घंटे की बारिश के बाद मौसम फिर से गर्म हो गया है और तापमान में बढ़ोतरी होते ही लोगों को भारी गर्मी महसूस होने लगी है। लोग मानसून की होने वाली लगातार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें इस प्रचंड गर्मी से राहत महसूस हो सके। हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार व पूर्वाेत्तर के तमाम इलाके भारी बारिश के चलते बुरी तरह से परेशान भी हैं। कई राज्यों में तो बाढ़ की स्थिति ने लोगों को घरों से बेघर कर दिया है। मगर यहां बात करें देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा व एनसीआर तथा आसपास के लगते इलाकों की तो , यहां बारिश के इंद्रदेवता के दर्शनों को लोग तरसने लगे हैं। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग की ओर से यह खबर आ रही है कि 3 से 6 जुलाई के बीच मानसून का प्रवेश हो सकता है। कहा जा रहा है कि साईक्लोनिकल सरकुलेशन सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा एक साईक्लोनिकल सिस्टम मध्य पाकिस्तान में बनने से मानसूनी हवाएं फिर से मैदानी क्षेत्रों की ओर बढऩे लगी हैं। जिसके बाद दिल्ली, हरियाणा व आसपास के इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 3 जुलाई की रात से ही मानसूनी हवाओं के फिर से सक्रिय होने की संभावना है। 4 से 6 जुलाई के बीच इन दोनों राज्यों के साथ साथ एनसीआर व आसपास के इलाकों में बारिश होने की प्रबल उम्मीद दिखाई दे रही है। गर्मी से भारी राहत के लिए लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। इस समय दिल्ली, हरियाणा सहित चंडीगढ़ व राजस्थान में लोग भारी गर्मी से बेहाल हैं। मौसम का तापमान तेजी से बढ़ोतरी की ओर है। गर्मी व उमस से लोगों की हालत खराब है। पंखे व कूलर भी बेअसर साबित होने लगे हैं। लेकिन मानसून है कि हर रोज टलता जा रहा है, पंरतु मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी को देंखे तो मानसून के आने की संभावना प्रबल हो गई है। शुक्रवार रात से मौसम में परिर्वतन होने की संभावना है और अगले दो दिन से ही मौसम में बड़ा बदलाव व तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।