Chandigarh News (citymail news ) कोरोना मामलों को लेकर राज्य के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। अभी तक जहां गुरूग्राम नंबर 1 पर चल रहा था, वहीं फरीदाबाद उसे मात देने की स्थिति में आ गया है। गुरूग्राम में कोरोना मरीजों की स्थिति में लगातार सुधार दिखाया जा रहा है, जबकि फरीदाबाद में कोरोना के नए केसों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते बुधवार को गुरूग्राम में जहां कोरोना के 116 मामले सामने आए, वहीं फरीदाबाद में यह संख्या 165 पर पहुंच गई । इसी प्रकार से सोनीपत में स्थिति में सुधार दिखाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सोनीपत में कोरोना का एक भी केस ना आने की घोषणा की है, जबकि रोहतक में 22 नए केस आने की जानकारी दी गई है। गुरूग्राम में 5464 पॉजीटिव केस हो गए हैं। हालांकि 4079 लोगों के डिस्चार्ज होने की भी सूचना है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरूग्राम में अब 1292 सक्रिय मामले रह गए हैें। वहीं फरीदाबाद में आंकड़ा 3898 पर पहुंच गया है, इसमें से 2581 लोगों के ठीक होने का दावा किया गया है। फरीदाबाद में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1237 पर पहुंच गया है। यानि कि फरीदाबाद में गुरूग्राम से मात्र 55 कोरोना मरीज कम हैं। माना जा रहा है कि आने वाले एकाध दिन में फरीदाबाद सक्रिय कोरोना मामलों को लेकर गुरूग्राम से आगे निकल सकता है। वहीं बात करें सोनीपत की तो वहां अब कुल 1208 पॉजीटिव केस हैं, जिनमें से 817 के ठीक होकर घर जाने की बात कही जा रही है। वहां सक्रिय मामले 373 पर रह गए है। रोहतक में 22 नए पॉजीटिव केस के साथ संख्या 595 पर हो गई है। अंबाला में 9 नए केस के साथ संख्या 328, पलवल में 10 नए केस के साथ संख्या 328, भिवानी में 26 केस के साथ 441 , करनाल में 14 नए केसों के साथ 325 का आंकड़ा पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ में 5 नए केसों के साथ 266 पर संख्या पहुंच गई है। जबकि हिसार , रेवाड़ी, पंचकूला, जींद व सिरसा में बुधवार को नए मरीजों की संख्या हेल्थ बुलेटिन में जीरो दिखाई जा रही है। वहीं नूंह में 8 नए केस के साथ संख्या 200 पर, पानीपत में 6 नए केस के साथ 200, कुरूक्षेत्र व फतेहाबाद में 4-4 नए केस सामने आए हैं। इन दोनों क्षेत्रों में आंकड़ा 129 व 119 हो गया है। इसी प्रकार से यमुनानगर में 2 और कैथल में बुधवार को 1 केस आए हैं। इन दोनों जगह भी आंकड़ा सौ को पार कर चुका है। जबकि कुछ दिनों पहले तक उपरोक्त जिलों यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद व कैथल में संख्या 100 से काफी नीचे थी। जोकि धीरे धीरे बढ़ते हुए सौ को पार करते हुए काफी अधिक हो गई है। वहीं यदि पूरे हरियाणा की बात करें तो राज्यभर में अब तक 14941 पॉजीटिव केस हो गए हैं। इनमें से 10499 मरीजों के ठीक होने का दावा किया गया है। राज्य में अब तक कोरोना सहित अन्य बीमारियों से 240 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हरियाणा में अब 4202 सक्रिय मरीजों का ईलाज किया जा रहा है।