Faridabad News (citymail news ) नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम में विभिन्न विभागों के 4000 कर्मचारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए है। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से सफाई, सीवर व अन्य कार्य आज बंद रहे और मंगलवार को भी कर्मचारी अवकाश पर रहेगें। कर्मचारी सुबह से निगम मुख्यालय पर इक्_ा होना शुरू हो गए और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में जोरदार विरोध सभा एवं प्रदर्शन किया। सामूहिक अवकाश लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा व जिला प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोडक़र पालिका कर्मचारियों से बातचीत कर मांगों का समाधान करना चाहिए। श्री लाम्बा ने कहा कि आगामी 6, 7, 8 जुलाई की हड़ताल में केवल पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के 32 हजार के साथ 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी आगामाी 6, 7, 8 जुलाई की हड़ताल में शामिल रहेगें।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष बृजवती व केन्द्रीय कमेटी की सदस्य कमला ने कहा कि संघ प्रतिनिधिमंडल व निकाय मंत्री अनिल विज के बीच 25 अप्रैल को हुए समझौते मेें मानी गई मांगों कोरोना से मौत होने पर कर्मचारी को 50 लाख रूपए विशेष आर्थिक सहायता राशि देने व मृतक के आश्रित की नौकरी देने, चार हजार रूपए जोखिम भत्ता, सभी प्रकार के ठेकों को समाप्त कर सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर रखने, सभी अनुबंधित कच्चे कर्मचारियों को दो वर्ष के अनुभव के आधार पर पक्का करने, जूनियर इंजीनियरों की छंटनी पर रोक लगाने आदि मांगों का समाधान नहीं होगा। जब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन एवं धरने में कर्मचारी नेता सर्व कर्मचारी संघ के फरीदाबाद ब्लॉक के करतार सिंह, नानकचंद खैरालिया, श्रीनंद ढकोलिया, प्रेमपाल, अनिल चिण्डालिया, अनिल रावत, रामकिशोर त्यागी, परशराम अधाना, वेदभड़ाना, योगेश ठाकुर, नरेश भगवाना, रणजीत चिण्डालिया, सुदेश, दर्शन सिंह सोया, रगबीर चौटाला, मुकेश बेनीवाल, विजय, महेन्द्र कुण्डिया, दान सिंह, महिला नेता शकुन्तला, कमलेश, बीना, माया आदि ने भी सम्बोधित किया।